फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गो आश्रय स्थलों के लिए जिले को मिले एक करोड़ रुपये

गो आश्रय स्थलों के लिए जिले को मिले एक करोड़ रुपये

Thu, 21 Feb 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गो आश्रय स्थलों के लिए जिले को मिले एक करोड़ रुपये
कानपुर देहात। गो आश्रय स्थलों में चारे-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये जिले को आवंटित किए हैं। डीएम ने सभी छह तहसीलों को मिलाकर 12 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में भेज दिए हैं। इस धनराशि से प्रशासन को चारा-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। धन का दुरुपयोग न हो इसके लिए सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

किसानों को छुट्टा मवेशी से निजात दिलाने के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों में बंद मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ रुपये आवंटित किया है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी छह तहसीलों के लिए जरूरत के हिसाब से रुपये भेज दिए हैं। जिसमें अकबरपुर व मैथा तहसील को ढाई-ढाई लाख, भोगनीपुर व सिकंदरा को एक-एक लाख, डेरापुर को डेढ़ लाख, रसूलाबाद को तीन लाख पचास हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि आश्रय स्थल के संचालन व भरण-पोषण के लिए एसडीएम के खातों में भेजी गई है। अब एसडीएम इसे जरूरत के हिसाब से संबंधित ग्राम सभा की आश्रय स्थल समिति को भेजेंगे। इससे मवेशियों के लिए चारा का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद आश्रय स्थल की समितियां खर्च का विवरण देंगी तो उन्हें मांग के हिसाब से से धन आवंटित होता रहेगा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलों को आवंटित की गई धनराशि के खर्च की मॉनीटरिंग जिले स्तर के अधिकारियों से कराई जाएगी। अगर कहीं भी दुरुपयोग की संभावना मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed