फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गो आश्रय स्थल में पांच गोवंशीय पशुओं की मौत

गो आश्रय स्थल में पांच गोवंशीय पशुओं की मौत

Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गो आश्रय स्थल में पांच गोवंशीय पशुओं की मौत
कानपुर देहात/ रनियां। ग्रामीणों द्वारा मंगोलपुर स्टेडियम में बंद किए गए जानवरों की करीब 20 दिन बाद सोमवार को सुध लेकर प्रशासनिक टीम ने कुछ मवेशियों को गो आश्रय स्थल शिफ्ट किया लेकिन ये सरकारी कोशिश बेजुबान पशुओं को पूरी राहत नहीं दे सकी। स्टेडियम से निकल कर बिलसरायां के गो आश्रय स्थल पहुंचने के क्रम में ही पांच गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

मरने वाले पशुओं में एक गाय और चार बछड़े शामिल हैं। इस जानकारी पर मंगलवार सुबह रनियां के पशु चिकित्साधिकारी तेजेंद्र सिंह गो आश्रय स्थल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने बताया कि इन मवेशियों की मौत दम घुटने और चोट लगने से हुई है। डॉक्टर ने माना कि सही खुराक के अभाव में पशु बेहद कमजोर भी हो गए थे। जांच में बीमार मिले चार मवेशियों का इलाज भी शुरू किया गया है। मरे पांचों जानवरों को गो आश्रय स्थल परिसर में ही दफना दिया गया। एसडीएम आनंद कुमार सिंह का कहना है कि मवेशियों के आपस में लड़ने से लगी चोटों के कारण पांच की मौत हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्रामीणों ने सरकारी बदइंतजामी को गोवंशीय पशुओं की मौत की वजह बताया है। उनका कहना है कि पांच जनवरी से मंगोलपुर स्टेडियम में बंद पशुओं के चारा-पानी का सही बंदोबस्त नहीं हुआ। खाने के नाम पर सीमित मात्रा में सूखा पुआल मिलता था। सोमवार को स्टेडियम से चार ट्रक में 117 पशुओं को गो आश्रय स्थल ले जाते वक्त भी गंभीरता नहीं बरती गई। पहले से कमजोर जानवर आधे-अधूरे इंतजामों के सफर में चोटिल भी हुए। ग्रामीणों ने आश्रय स्थल के साथ-साथ स्टेडियम में बचे बाकी जानवरों के लिए सही इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed