{"_id":"5c13f247bdec2256f13a47aa","slug":"181544811079-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखीय जांच के बाद अवैध कब्जे की स्थिति होगी स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखीय जांच के बाद अवैध कब्जे की स्थिति होगी स्पष्ट
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। नगर पंचायत चेयरमैन व उनके पति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर शुक्रवार को पुन: पैमाइश कार्य शुरू किया गया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में देर शाम तक पैमाइश का कार्य चलता रहा। अभिलेखीय जांच के बाद अगले दो दिनों में टीम रिपोर्ट सौंपेगी।
अकबरपुर नगर पंचायत चेयरमैन ज्योत्सना कटियार व उनके पति महेंद्र कटियार के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कस्बा निवासी विनोद तिवारी, मनफूल सिंह, महेश चंद्र सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कानून गो के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित कर नगर पंचायत की गाटा संख्या 127 व 129 के स्थलीय व अभिलेखीय जांच के बाद एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट आख्या मांगी गई थी। जिसके अनुपालन में कानून गो आशीष कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, शिवाकांत, प्रदीप सिंह गौर, श्रीनारायन दुबे, यशवंत सिंह की टीम ने दो दिन पूर्व पैमाइश शुरू की थी। वहीं कार्य पूर्ण न होने पर अगले दिन पैमाइश होनी थी, लेकिन अज्ञात कारणों से गुरुवार को पैमाइश का कार्य बंद रहा। शुक्रवार को टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में चेयरमैन के धर्मकांटे पर पहुंच कर पैमाइश शुरू की। हालांक िबस्ती होने के कारण देर शाम तक पैमाइश का कार्य पूर्ण किया जा सका। कानून गो आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बस्ती होने के कारण देर शाम तक पैमाइश की गई है। हालांकि स्थलीय निरीक्षण हो गया है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन की ओर से अभी तक अभिलेख नहीं मिले हैं जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।