फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   इनाम का झांसा देकर युवक से 31 हजार ठगे-AZAMGARH

इनाम का झांसा देकर युवक से 31 हजार ठगे-AZAMGARH

Sun, 07 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
इनाम का झांसा देकर युवक से 31 हजार ठगे-AZAMGARH
औरास (उन्नाव)। गांव रामपुर खंजड़ी के एक युवक से साइबर ठग ने मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर लकी ड्रा में ढाई लाख रुपये और बाइक जीतने का झांसा देकर 31 हजार रुपये ठग लिए। तय समय पर इनाम न मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। उसने औरास थाने में घटना की तहरीर दी है। औरास थाना क्षेत्र के रामपुर खंजड़ी गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार को उसके मोबाइल पर किसी ने खुद को एक मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर फोन किया। उसने अजय से मोबाइल नंबर का लकी ड्रा निकलने का झांसा दिया और 2.51 लाख रुपये व एक बाइक जीतने की सूचना दी। साथ ही एक मोबाइल नंबर दिया, जिसमेें 750 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए कहा। रिचार्ज होने के बाद उसने कुछ टैक्स भरने के नाम पर हरदोई के संडीला की इलाहाबाद बैंक में 13750 रुपये व सीमऊ की इलाहाबाद बैंक में 17230 रुपये जमा कराए। इसके बाद अजय को बताया कि शुक्रवार तक 2.51 लाख रुपये उसके खाते में आ जाएंगे। शुक्रवार को अजय कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता चेक करने पहुंचा तो अकाउंट में रुपये न आने की जानकारी हुई। बैंक से जानकारी की तो पता चला जो रुपये उसने जमा किए हैं, वह सोनभद्र जिले की इलाहाबाद बैंक में हरिश्चंद्र के नाम के खाते में गए हैं और वहीं से निकाल लिए गए हैं। पीड़ित अजय ने उसी नंबर पर फोन मिलाया तो युवक ने फिर 41000 रुपये जमा करने की बात कही। इसके बाद ढाई लाख रुपये व बाइक मिलने के लिए कहा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने औरास थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले का नंबर भी खुला हुआ है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed