{"_id":"5b1c27eb4f1c1ba76e8b6f6e","slug":"181528571883-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली किशोरी
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के राजीव नगर निवासी एक किशोरी की फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
राजीवनगर निवासी रिशू उर्फ राजा ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बात करनी चाही तो वह गालीगलौज करने लगा। उसको गाली देने से मना किया तो घर पर आ धमका। इसके बाद मारपीट की। थोड़ी ही देर बाद आधा दर्जन युवक दरवाजे पर आए और मारपीट करने लगे। इसी बीच उसकी बहन रिचा उर्फ गोल्डी (16) बीच बचाव करने आई और शोर मचाया। लोग दौड़े आए तो युवक धमकी देकर चले गए।
रिशू के मुताबिक वह शिकायत करने पुलिस चौकी आया। इसी दौरान कमरे जाकर कुंड़े में दुपट्टा के सहारे लटक कर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली। कस्बा चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र शर्मा भी पहुंच गए। उसे सीएचसी लाया गया। डाक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के पिता वीरेश शुक्ल ने पोस्टमार्टम कराने के लिए फौती सूचना दी है। जिसके आधार पर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।