फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   राज्य वित से होगा स्कूलों का सुंदरीकरण

राज्य वित से होगा स्कूलों का सुंदरीकरण

Sat, 10 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राज्य वित से होगा स्कूलों का सुंदरीकरण

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अब राज्य वित्त से परिषदीय स्कूलों का सुंदरीकरण होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक के प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान राज्यवित्त के बजट से ग्राम सभा क्षेत्र के स्कूलों की साज सज्जा व अन्य कार्य कराएंगे। डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने इस योजना पर अमल शुरू कर दिया है।


जिले में कुल 1903 प्राथमिक और 747 उच्च प्राथमिक मिलाकर कुल 2650 परिषदीय स्कूल हैं। प्रत्येक स्कूल के मेंटीनेंस के लिए साल में एक बार पांच हजार रुपये की रकम स्कूल के खाते में सर्व शिक्षा से आती है। इस धनराशि से शिक्षकों का मानक के अनुरूप रंगाई पुताई करा पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


यही कारण है कि परिषदीय स्कूलों की दिन प्रतिदिन हालत जर्जर होती जा रही है। अब परिषदीय स्कूलों की हालत सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को शासन का मुंह नहीं ताकना होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक के प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान स्कूलों की मरम्मत से लेकर सुंदरीकरण तक कराएंगे। यह व्यवस्था राज्य वित्त से की जाएगी। डीएम के निर्देश पर योजना पर अमल शुरू हो चुका है। योजना के तहत कक्षा कक्षों में टायल्स, शौचालयों की मरम्मत, बाउंड्री निनर्माण, कैंपस में इंटरलाकिंग, स्कूल संपर्क मार्ग का निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, रंगाई पुताई, विभिन्न विभागों के स्लोगन की पेंटिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। अब तक 60 स्कूलों में टायल्स लगाए जा चुके हैं। 38 स्कूलों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। सात स्कूलों के शौचालयों में सीधे जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी रखी गई है। 126 स्कूलों में बाउंड्री निर्माण कराया गया है। 96 स्कूलों में बाउंड्री का निर्माण चल रहा है। तीन स्कूल परिसरों में इंटरलाकिंग लगाई गई है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से जरूरत के हिसाब से प्रस्ताव तैयार कर ग्राम प्रधानों के पास जमा करने के निर्देश दिए हैं।

-डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज विभाग ने शुरू किया अमल
-प्रधानाध्यापक के प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान कराएंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed