फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जब कहीं न्याय नहीं मिला, बैठ गई धरने पर

जब कहीं न्याय नहीं मिला, बैठ गई धरने पर

Wed, 04 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जब कहीं न्याय नहीं मिला, बैठ गई धरने पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
ठठिया थाना क्षेत्र में दबंगों से पीड़ित एक महिला ने थाने से लेकर डीएम व एसपी को कई प्रार्थनापत्र दिए। जब उसे न्याय नहीं मिला तो हारकर वह बुधवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि अब जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वह धरने से नहीं उठेगी। सदर महिला थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने प्रयास किया लेकिन महिला नहीं उठी।
गांव भिदौसी निवासी मीरा पत्नी गंगाराम तिवारी ने बताया कि 14 जुलाई 2017 को बिना किसी बात के गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें, उनके पति व पुत्री को मारापीटा। जिससे उसका पैर टूट गया। उसने थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दबंगों का हौसला और बढ़ गया। 19 जुलाई को दबंगों ने उसके एक बीघा खेत पर कब्जा कर लिया। उसके खेत में खड़ी मूंगफली की फसल नष्ट कर दी। अब उसकी पांच बीघा जमीन पर कब्जा जमाए हैं। बताया कि उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और मकान के आस-पास नींव खोदकर डाल दी। इससे उसके मकान के आस-पास पानी भर रहा है। उसका मकान कभी भी गिर सकता है। विरोध करने पर दबंग पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। उसने समाधान दिवस और उससे पहले डीएम और एसपी को इस संबंध में प्रार्थनापत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीएम को सौंपे शिकायतीपत्र में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने तथा उसके खेत को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। उसने कहा कि उसके परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर महिला की जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद, डीएम

ठठिया एसओ करेंगे मामले की जांच
ठठिया थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरीश चंदर, एसपी।

राशन दुकान संचालन की अनुमति मांगी
कन्नौज। सदर तहसील क्षेत्र के गांव उदैतापुर निवासी घनश्याम दुबे ने अपर आयुक्त कार्यालय कानपुर का लेटर डीएम कार्यालय में जमा कर राशन दुकान संचालन की अनुमति मांगी है। विदित हो कि करीब सात माह पहले घनश्याम की दुकान में जांच के दौरान वितरण में धांधली करने व अन्य अनिमितताएं पाने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। उक्त दुकान को गांव में चुनाव करवा अधिकारियाें ने एक महिला को संचालन के लिए दे दी है। घनश्याम दुबे ने डीएम जगदीश प्रसाद को दिए आदेश पत्र में बताया कि 12 मार्च 2017 को सदर एसडीएम द्वारा उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। इस संबंध में उन्होने 23 सितंबर को आयुक्त कार्यालय कानपुर में अपील की। जहां कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 12 मार्च को उन्होने एसडीएम का आदेश निरस्त कर उसकी दुकान का अनुबंध पत्र बहाल कर दिया है। उन्होने डीएम को बहाल पत्र की कापी देते हुए दुकान के संचालन की अनुमति मांग की है।

जब कहीं न्याय नहीं मिला, बैठ गई धरने पर
-महिला थानाध्यक्ष ने समझाया, नहीं उठी महिला
-दंबगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
-पहले भी डीएम व एसपी को दे चुकी प्रार्थनापत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed