फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एचटी लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला हलवाई

एचटी लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला हलवाई

Tue, 29 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला हलवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानाबाद (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अमौली रोड स्थिति मैरिज लॉन से टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादते समय एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जल गया। करंट लगते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जहानाबाद के पाटी गली निवासी अजय दीक्षित हलवाई का काम करते है। उनके साथ बुआ के लड़के परशुराम बाजपेयी (45) पुत्र मुन्नालाल निवासी बऊहारा, घाटमपुर जिला कानपुर भी हलवाई का काम करता था। पिछले दिनों अजय की मां रानी देवी और पत्नी पूनम की मौत हो गई थी। सोमवार को उसके घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें तमाम रिश्तेदारों और गांव वालों को शामिल होना था। सारा परिवार इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। कार्यक्रम के लिए परशुराम सुबह टेंट का सामान लेने अमौली रोड स्थिति मैरिज लॉन गया। यहां वह टेंट में इस्तेमाल होने वाले लोहे की पाइप ट्रैक्टर में लाद रहा था। इसी दौरान मैरिज लॉन के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में पाइप का हुक फंस गया। एक चीख निकली और परशुराम जिंदा जलने लगा। उसको जलता देखकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया। लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने से पहले ही परशुराम जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एचटी लाइन की चपेट में आकर जिंदा जला हलवाई
- घाटमपुर से मामी की तेरहवीं संस्कार में था आया
- टेंट लगाने का पाइप ट्रैक्टर में लादते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed