{"_id":"5956a1e54f1c1bcb168b478a","slug":"181498849765-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटा, साले पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीटा, साले पर झोंका फायर
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुरवा में दामाद ने परिजनों के साथ ससुराल में धावा बोल दिया। पत्नी के ससुराल जाने मना करने पर उसके साथ मारपीट की। नि:शक्त साले ने जब इसका विरोध किया तो उस पर फायर झाेंक
दिया। पेट में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर सभी भाग निकले। घायल भाई-बहन को परिजन सीएचसी लेकर आए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने बहनोई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र भगवंतपुरवा गांव निवासी राजेंद्र ने बेटी सीता का विवाह जनवरी 2016 को कन्नौज के गांव बड्डा पुरवा निवासी सरोज पुत्र राम सिंह के साथ किया था। घरेलू कलह के चलते छह माह पूर्व सीता मायके आ गई थी। कई बार ससुरालीजनों ने सीता को वापस आने के लिए कहा, लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने बेटी को विदा करने से मना कर दिया। गुरुवार की रात सरोज, पिता राम
विज्ञापन
सिंह और भाई शत्रुघ्न के साथ सीता के घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर लगी नीम के पेड़ से छत पर चढ़ गए और सीता को घसीट कर ले जाने लगे। सीता ने विरोध किया तो कट्टे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह घायल हो गई। बहन की चीख सुन नि:शक्त चचेरा भाई दिनेश (35) पुत्र राजन जैसे तैसे छत पर पहुंचा और हमलावरों से भिड़ गया। इस दौरान हमलावरों ने उस पर
तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे दिनेश के पेट में दाहिने ओर लग गए। इससे वह घायल हो गया। भाई-बहन को लहू लुहान देख परिजनों ने शोर मचाया। ग्रामीण एकजुट होते इसके पहले ही हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
सीता के दूसरे चचेरे भाई अजय पुत्र कुंजीलाल ने कोतवाली में पति सरोज उसके भाई शत्रुघ्न व पिता राम सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति सहित तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पत्नी को पीटा, साले पर झोंका फायर
युवक ने भाई व पिता के साथ मिलकर ससुराल में बोला धावा
सभी कन्नौज के रहने वाले, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज