फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सरिया फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, दस श्रमिक झुलसे

सरिया फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, दस श्रमिक झुलसे

Sun, 11 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
सरिया फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, दस श्रमिक झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित सरिया फैक्ट्री के फर्निश प्लांट में स्क्रैप डालते समय भट्ठी फटने से दस मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घायल मजदूरों को लेकर तत्काल कानपुर हैलट रवाना हो गया। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रनियां चौकी पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने फैक्ट्री पहुंच कर मजदूरों से घटना की बाबत जानकारी ली।
अकबरपुर कोतवाली के चिटिकपुर में शेरपुर तरौंदा मार्ग पर राजरतन सरिया फैक्ट्री में रविवार भोर पहर अचानक फर्निश प्लांट की एक भट्ठी ब्लास्ट हो गई। इससे भट्ठी में गलाया जा रहा लोहा श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इससे ओकारा उरई का धीरेंद्र तिवारी (30), डगरैहा मलवा फतेहपुर का महेश (28), देवीपुर कन्नौज का राम लखन (27), कुवंरपुरा माधौगढ़ जालौन का राजू (26), भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर का राजू (32), शेरपुर तरौंदा का रविशंकर (30), पचगवां का इंदू (34) धनधौल फतेहपुर का आशुतोष दुबे (33), गोरखपुर का अमर नाथ (34) व गाजीपुर का रामजी कुशवाहा (32) गंभीर रूप से झुलस गए। प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद ठेकेदार राम विलास ने निजी वाहनों से उन्हें कानपुर हैलट ले गया। घटना की जानकारी फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र को दी गई। फैक्ट्री कर्मियों की सूचना पर पहुंचे रनियां चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीओ आलोक जायसवाल व कोतवाल संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर अन्य मजदूरों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार...
- फैक्ट्री में भट्ठी में लोहा पिघलाने के दौरान वह उबाल मार गया। इससे गर्म लोहा मजदूरों के ऊपर गिरने से वह झुलस गए हैं। सभी का हैलट में इलाज चल रहा है। उनकी देखरेख की जा रही है।- जयकिशन खत्री उर्फ काली बाबू, फैक्ट्री निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
- फैक्ट्री में लोहा गर्म हो कर श्रमिकों पर गिरने से हादसा हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं किस स्तर पर लापरवाही हुई यह देखा जा रहा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अकबरपुर

---------------
इनसेट-
सभी भट्ठियां जर्जर
फैक्ट्री में लोहे के कबाड़ को भट्ठियों में गला कर सरिया बनाई जाती है। लोहा गर्म होने के बाद फर्निस प्लांट में पानी की तरह बहता है। इसके बाद वह बहकर मशीन तक लगी डाई में पहुंचा है। वहां से सरिया की ढलाई होकर गर्म सरिया प्लांट में बने पानी के टैंक में जाती है। फिर उसे वहां से निकाल कर बाहर रखा जाता है। फैक्ट्री के श्रमिकों ने बताया कि प्लांट में लगी सभी भट्ठियां जर्जर हो गई हैं। वहीं भट्ठियों के पास अत्याधिक तापमान में काम करने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है।


- गंभीर रूप से घायल 3 मरीज हैलट में भर्ती
- घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन
- फैक्ट्री के श्रमिकों में दशहत का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed