{"_id":"593af09c4f1c1b36728b45f0","slug":"181497034908-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने 24 साल की उम्र में पास की दसवीं क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी ने 24 साल की उम्र में पास की दसवीं क्लास
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हत्या के आरोप में पांच साल से जेल की सलाखों के पीछे रहे युवक ने नेक इंसान बनने की ठानी है। उसे यकीन है कि वह एक दिन सलाखों से बाहर आएगा और समाज की मुख्यधारा में शामिल होगा।
जेल की क्लास में उसने मन लगाकर पढ़ाई की। अबकी बार उसने दसवीं की परीक्षा दी। मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उसे ए-बी ग्रेड हासिल किया है।
औरास कस्बा निवासी अमित कुमार को दिसंबर 2012 में एक हत्या के आरोप में जेल भेजा था। तब से न्यायालय में उसका मुकदमा चल रहा है। अमित ने बताया कि जेल में आने के बाद एक साल तक वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। बाद में उसने पढ़ाई करने की ठानी।
जेल स्कूल के शिक्षक कृष्णकुमार शर्मा और जेल में बंद कई पढ़े लिखे लोगों को जेल प्रशासन ने बंदी शिक्षामित्र नियुक्त कर रखा है। बंदी शिक्षामित्र जेल में माताओं के साथ बच्चों के अलावा उन बंदियों को भी पढ़ाते हैं जो शिक्षित होना चाहते हैं।
विज्ञापन
जेल में जूनियर तक की पढ़ाई की व्यवस्था है, लेकिन अमित की पढ़ाई में लगन देख जेल अधिकारियों ने कापी-किताब की व्यवस्था कराई। 24 साल के अमित ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। गुरुवार को नतीजे आए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एबी ग्रेड मिलने पर जेल अधीक्षक आशीष त्रिपाठी सभी जेलरों और बंदी रक्षकों ने अमित को सफलता पर बधाई दी।
- हत्या के आरोप में पिछले पांच साल से जेल में है
- सफलता पर बंदी को जेल अधिकारियों ने खिलाई मिठाई