{"_id":"5ca97a48bdec2214154eb447","slug":"18-summer-special-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, चुनावी गर्मी में अब तक 18 समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, चुनावी गर्मी में अब तक 18 समर स्पेशल ट्रेनें
Sun, 07 Apr 2019 11:47 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के पहले त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक भी होली स्पेशल ट्रेन न चलाने वाले रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों की भरमार कर दी है। अब तक रेलवे ने कानपुर होकर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान कर दिया है।
पिछले साल कानपुर होकर 13 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। चुनावी सीजन में पड़ी इस गर्मी में जून तक स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को ट्रेनों में सीटें आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन
पिछले साल कानपुर होकर 13 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। चुनावी सीजन में पड़ी इस गर्मी में जून तक स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को ट्रेनों में सीटें आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, जम्मू, मुंबई, अहमदाबाद, गांधीधाम, भागलपुर, गुवाहाटी, पटना, गोरखपुर समेत शहर के लगभग हर प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिन लोगों को मई जून के महीने में पहले से रिजर्व हो चुके कोचों में सीटें नहीं मिल रही थीं, स्पेशल ट्रेनों के चलने से उन्हें सीटें मिल रही हैं।
हालांकि अभी भी जरूरतें कम नहीं हुई हैं। स्पेशल ट्रेनों के एलान होने के बाद और ट्रेन नंबर के रिजर्वेशन सिस्टम में आने के बाद तेजी से सीटें फुल हो जा रही हैं।
हालांकि अभी भी जरूरतें कम नहीं हुई हैं। स्पेशल ट्रेनों के एलान होने के बाद और ट्रेन नंबर के रिजर्वेशन सिस्टम में आने के बाद तेजी से सीटें फुल हो जा रही हैं।
ये हैं स्पेशल ट्रेनें
- पंजाब, जम्मू के लिए 10 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन (04111/04112)
- मुंबई के लिए 12 अप्रैल से (02009/02010) और 11 अप्रैल से (01019/02108)
- पुणे के लिए सात अप्रैल से स्पेशल ट्रेन (01475/01476)
- काचीगुडा के लिए 11 अप्रैल से स्पेशल ट्रेन (04155/04156)
- मुंबई के लिए 13 अप्रैल से (82909/82910) और एक जून से (09015/09016)
- अहमदाबाद, पटना के लिए 15 अप्रैल से (09411/09412)