{"_id":"5c50a440bdec224bd41e1f53","slug":"171548788800-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसों में सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाईंपार निवासी देव कुमार (20) पुत्र रामसेवक सोमवार की शाम बाइक से पपरेंदा जाते समय महिला के सामने आ जाने से गिरकर घायल हो गया। दूसरी घटना में मोहल्ला शुतुररखाना निवासी दिव्यांग भगवानदीन (60) पुत्र महावीर सोमवार की शाम डिग्री कालेज के पास बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया।
पखरौली (बबेरू) गांव निवासी ट्रक क्लीनर छोटू (22) पुत्र रामलाल सोमवार को शाम रायबरेली से बांदा आते समय ट्रक पेड़ से टकरा जाने पर घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। देवलान (फतेहपुर) गांव निवासी मनोज (40) व फूलचंद्र (40) बाइक पर घर जाते समय बांदा सीमा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, बबेरू थाना क्षेत्र के राघव थोक निवासी देशराज (41), अजब (38) सोमवार की शाम बांदा से वापस गांव जाते समय औगासी मार्ग पर कार की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो