{"_id":"5c291ca7bdec2256b86d7241","slug":"171546198183-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग ट्रेनें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग ट्रेनें फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। शनिवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-202 भोगनीपुर क्रॉसिंग के बूम से ट्रक टकरा गया। वहीं क्षतिग्रस्त बूम के ओएचई से छूने पर चिंगारियां निकलने लगी। इसके चलते झांसी-कानपुर रूट की अप और डाउन ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इस दौरान ट्रेनें दो घंटे तक लेट हुईं। गरीब रथ को पुखरायां में और 12184 (लखनऊ-भोपाल सुपरफास्ट), 19166 (साबरमती एक्सप्रेस) को पीछे स्टेशन पर रोका गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
कानपुर से झांसी की ओर जा रही ट्रेन नंबर-12593 (गरीब रथ) को ब्लाक मिलने पर सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने रात करीब 1:40 बजे गेट बंद करने के संकेत दिए थे। गेट नंबर-202 भोगनीपुर क्रॉसिंग में तैनात गेटमैन कमलेश कुमार यादव मशीन चलाकर बूम नीचे कर रहे थे। उसी दौरान घाटमपुर की ओर से आ रहा ट्रक बूम में टक्कर मारते हुए निकल गया, जिससे बूम हाईटेंशन तार से टकरा गया। देखते ही देखते चिंगारियां उठने लगीं। इसकी जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा को दी। इसके चलते गरीब रथ को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने तत्काल टॉवर बैगन को रवाना किया। मरम्मत करने में करीब दो घंटे का समय लगा। इसके बाद ट्रेन को कॉशन देकर रवाना किया। सिग्नल एंड टेलीकॉम टीम के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह गेट के टूटे बूम की मरम्मत की। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया। सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गरीब रथ करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। गेटमैन कमलेश यादव ने बताया कि बूम टूटकर ओएचई से टकराने के बाद चिंगारियां निकलने पर ट्रक चालक को भागने का मौका मिल गया, जिससे ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका।