{"_id":"5c291823bdec2256a03b6e49","slug":"171546197027-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से लोडर पलटा, 12 भट्ठा श्रमिक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से लोडर पलटा, 12 भट्ठा श्रमिक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। लालकुआं ऊंचगांव मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार लोडर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार थानाक्षेत्र के बाचपेईखेड़ा निवासी छेदीलाल (40) पुत्र गेंदालाल अचलगंज स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करता है। रविवार दोपहर वह पत्नी माधुरी(38), बेटी गौरी(9), सन्नौ(8), मंजू(14), अंजली(16), अंजू(13) व बेटे पवन(12) के साथ भट्टा आ रहा था। साथ में उसके बिहार के पिथईखेड़ा निवासी रामकुमार(28) व उसकी पुत्री सीमा(10) भी थी। अचलगंज आने के लिए छेदीलाल व अन्य लोग बाचपेईखेड़ा से एक लोडर में सवार हो गए थे।
लोडर अभी बीघापुर थानाक्षेत्र में रुझेई गांव के निकट पहुंचा था तभी उसका बायां पिछला टायर फट गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित लोडर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में बिहार के कोबरहा निवासी चालक सोहन (30), उसका साथी रोहन व अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को लोडर से बाहर निकाल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा गया। जहां निशा, अंजली, माधुरी, मंजू, गौरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।