फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बदमाशों से भिड़ीं महिलाएं, एक को दबोचा

बदमाशों से भिड़ीं महिलाएं, एक को दबोचा

Thu, 27 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से भिड़ीं महिलाएं, एक को दबोचा
सिकंदरा (कानपुर देहात)। पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर जेवर छीनकर भाग रहे बदमाशों से दो महिलाएं भिड़ गईं। दोनों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भाग निकला। महिलाओं ने घटना की तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर रसधान गांव का संपर्क मार्ग है। बुधवार दोपहर रसधान गांव की शांती देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार व मीरा देवी पत्नी विनोद कुमार किसी काम से घर से निकलीं थीं। रास्ते में उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले और उनसे रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान युवक ने दोनों से कान के बाले छीनने का प्रयास किया, तो एक महिला उनसे भिड़ गई और छीनाझपटी कर रहे युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके की ओर आने लगे तो दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शांति देवी ने बताया कि जनवरी में वह दोनों नेहरू इंटर कालेज के पीछे अपने खेत पर चार काट रही थीं, तभी उक्त युवक वहां आ गए थे और बातचीत के बहाने नशीला पदार्थ सुंघा कर जेवर लूट ले गए। वहीं, कुछ दिनों पूर्व इटखुदा गांव के संपर्क मार्ग पर एक महिला के काली मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने जेवर लूट लिए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बहादुर महिलाओं की वजह से एक बदमाश पकड़ा गया है। उसके पास बिना नंबर की काली बाइक मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। वहीं, सिकंदरा एसओ माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम शेर अली निवासी जल्लापुर, राजपुर है। उसके खिलाफ टप्पेबाजी के मामले दर्ज हैं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed