फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कांग्रेस ने खागा से अखिलेश को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने खागा से अखिलेश को बनाया प्रत्याशी

Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने खागा से अखिलेश को बनाया प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को नहर कालोनी में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इलाहाबाद मंडल प्रभारी अब्दुल मन्नान के सामने दावेदारों ने जीत का दावा करते हुए अपने पक्ष में आंकड़े पेश किया। इसके बाद मंडल प्रभारी को सभी दावेदारों की रिपोर्ट सौंपी गई।

मंडल अध्यक्ष ने फतेहपुर, बिंदकी नगर पालिका, खागा, हथगाम, किशनपुर, बहुआ, जहानाबाद नगर पंचायत के प्रत्याशियों की समीक्षा की। मंडल अध्यक्ष के सामने संतोष कुमारी शुक्ला, नईम चौधरी, सुरेश तिवारी, मनोज गुप्ता घायल, स्वरूपराज सिंह जूली, विनय तिवारी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, मोईन राईन ने अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति पर खागा नगर पंचायत से अखिलेश पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रत्याशियों की जल्द घोषणा की जाएगी। इस मौके पर महेश द्विवेदी, कैलाश द्विवेदी, कलीम उल्ला खागा, नसीम सिद्दीकी, पीरजादा कासिम, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, अमरनाथ सिंह अनिल, साहब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मुगल रोड स्थित एक कांपलेक्स के सभागार में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। जिला प्रभारी पूर्व विधायक अब्दुल मन्नान शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काशी प्रसाद मिश्र उर्फ मुल्लन भइया, राजेश द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, अशोक गुप्ता, मुदित मिश्रा, कासिम अली, साबिर, रमेश यादव, सैम्बल जैकब मौजूद थे। बैठक में चेयरमैन पद के लिये चुन्नीलाल सोनकर, श्रीराम बाबा, कालिया सोनकर टिकट ने दावेदारी की।

कांग्रेस ने अखिलेश को खागा से कांग्र्रेस के प्रत्याशी
मंडल प्रभारी के सामने दावेदारों ने ठोंका जीत का दावा
कांग्रेस कमेटी की नहर कालोनी में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed