{"_id":"59d524e14f1c1bcb538b5c0f","slug":"171507140833-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजतत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजतत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
पुलिस चौकी के सामने रखी फोटोकॉपी की दुकान में सुबह अराजकतत्वों ने तोड़ कर इलेक्ट्रानिक उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर रोड पर फेंक दिया। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनियारेपुर्वा निवासी वीरेंद्र सैनी की सरायमीरा में जीटी रोड पर सदर तहसील के गेट के पास फोटो स्टूडियो व फोटो कॉपी की दुकान है। बुधवार की सुबह तड़के दुकान पर पहुंचे अराजकतत्वों ने दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। अंदर रखे इन्वर्टर-बैट्री व अन्य उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर रोड पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे वीरेंद्र सैनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने पूछताछ कर छानबीन शुरू की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहसील गेट के पास दुकान रखने को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अराजतत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़
-दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर रोड पर फेंका