फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संविदा एएनएम आज से बेमियादी हड़ताल पर

संविदा एएनएम आज से बेमियादी हड़ताल पर

Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
संविदा एएनएम आज से बेमियादी हड़ताल पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
स्थायीकरण समेत कई मांगों को लेकर संविदा एएनएम 5 अक्तूूबर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगी। इससे उपपरिवार कल्याण केंद्रों पर ताले लटक जाएंगे।
उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम कर्मचारी संघ ने तीन सूत्री मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कृष्ण स्वरूप को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि संविदा पर लगी एएनएम को नियमित किया जाए। समान वेतन-समान कार्य की नीति लागू की जाए। यदि सरकार कुछ नहीं कर सकती तो एएनएम को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध संविदा एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष अंजली द्विवेदी, महामंत्री रीना शुक्ला, उपाध्यक्ष दीपिका दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी, कोषाध्यक्ष संगीता मिश्रा, ऑडिटर अमिता मिश्रा सहित कई पदाधिकारी दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंची। एएनएम नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय में दाखिल हुईं। यहां ज्ञापन सौंपा।


जिले में करीब 40 एएनएम संविदा पर कार्यरत हैं। इन सभी की तैनाती उप परिवार कल्याण केंद्र पर है। इनके बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से सभी उप परिवार कल्याण केंद्रों में ताला लटकने की संभावना बन गई है। केंद्रों पर ताले लग जाने से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर प्रसव कराना होगा। इस संबंध में सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में संविदा पर कार्यरत एएनएम गांव की अपेक्षा शहरों में अधिक तैनात हैं। इस कारण कोई खास असर नहीं पड़ेगा। शहर में प्रसव कराने वाली महिलाएं सरकारी अस्पतालों में पहुंच कर प्रसव करा सकेंगी। संविदा एएनएम की हड़ताल से कुछ फर्क जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन


संविदा एएनएम आज से बेमियादी हड़ताल पर
-करीब एक दर्जन उप परिवार कल्याण केंद्रों पर लटकेंगे ताले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed