फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रांसपोर्टर को स्मैक के साथ दबोचा

ट्रांसपोर्टर को स्मैक के साथ दबोचा

Fri, 15 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर को स्मैक के साथ दबोचा
फर्रुखाबाद। महिला मित्र के पति को स्मैक का कारोबार में फंसाने आए ट्रांसपोर्ट कारोबारी को स्वाट ने दबोच लिया। एसपी ने पुलिस लाइन की सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि कारोबारी के पास से तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन



कोतवाल फतेहगढ़ बुधवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक पर युवक स्मैक लेकर आ रहा है। इस सूचना पर कोतवाल ने स्वाट प्रभारी संजय राय को सूचना दी। टीमों ने जेएनवी रोड पर जाकर घेराबंदी कर ली। इसी बीच तिराहा पर सफेद रंग की बाइक पर सवार युवक
विज्ञापन


टीम को आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना मेरापुर के गांव अचरा निवासी अंकित उर्फ सनी को गिरफ्तार किया गया। टीम को इनाम दिया गया। उधर, स्वाट प्रभारी ने बताया कि अंकित की रिश्तेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में है। उसका अपने रिश्तेदार के यहां काफी समय से आना जाना था। इस दौरान उसके रिश्तेदार की पत्नी से संबद्ध हो गए। अंकित ने अपने रिश्तेदार को शराब में नशे की गोलियां मिला कर देने लगा। जिससे उसकी किडनी और लेवर खराब हो गए। तबियत खराब होने पर रिश्तेदार को कानपुर में


भर्ती कराया। यहां पर महिला को आत्मग्लानि हुई और उसने सारी बात पति को बता दी। इसके बाद महिला के पति ने अंकित को काफी फटकार लगाई और घर आने से मना कर दिया। अंकित ने महिला मित्र के पति को फंसाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अंकित ने महिला को मोबाइल पर



उसके पति को मारने की भी धमकी दी थी। बुधवार को अंकित स्मैक लेकर महिला मित्र के घर पर पहुंच गया। यहां पर अंकित ने डीएम और एसपी को फोन कर स्मैक के होने की जानकारी दी। इसी सूचना पर टीम ने वहां पर छापा मारा और स्मैक को बरामद कर लिया। जांचपड़ताल में पता चला कि अंकित ने महिला मित्र को फंसाने के लिए ऐसा किया। अंकित कायमगंज में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। एक ट्रक को बेच कर उसने स्मैक को खरीदा था।


ट्रांसपोर्टर को स्मैक के साथ दबोचा
महिला मित्र के पति को फंसाने के लिए घर पर रखी स्मैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed