फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मंत्री ने खत्म कराया अनशन

मंत्री ने खत्म कराया अनशन

Tue, 29 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ने खत्म कराया अनशन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औंग।
अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की जन्मस्थली रसूलपुर में शनिवार से चल रहा छात्र युवा अधिकार मंच का अनशन खत्म हो गया। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने जूस पिलाकर मांगे पूरी कराने का आश्वासन दिया।

मंच के जिला प्रभारी मनीष पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष ऋ षभ सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता संगम तोमर, सचिव रुद्र प्रताप भूख हड़ताल पर बैठे थे। रविवार देर रात तक वार्ता के बाद राज्य मंत्री ने अनशन तुड़वाया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिन समस्याओं को अधिकारी व नेताओं को उठाना चाहिये उसे मंच उठा रहा है। हम सदैव मंच के साथ खड़े रहेंगे। एक सप्ताह के अंदर मंच के संरक्षक ज्ञानू ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल को स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाया जाएगा। मंच ने प्रवेश गेट शहीद स्मारक, स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम बदल कर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया कराने की मांग रखी है। इस मौके पर भाजपा नेता रमाकांत त्रिपाठी, चंदन सिंह, ओम, विकास बाजपेई, धनंजय सिंह, सुशील पटेल, शैलेंद्र पटेल, अरुण शुक्ल, कोमल सिंह, अमन सिंह, अभिजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रभात सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने खत्म कराया अनशन
-छात्र युवा अधिकार मंच ने शुरू कर दी थी भूख हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed