{"_id":"59a300ae4f1c1b6f178b47ad","slug":"171503854766-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री पचौरी ने की अलग बुंदेलखंड राज्य की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री पचौरी ने की अलग बुंदेलखंड राज्य की वकालत
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट (ब्यूरो)। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि छोटे राज्य होने से सरकार की योजनाओं का प्रसार तेजी से होता है। पात्रों तक लाभ जल्द पहुंचता है। कहा कि वे बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में हैं। इसके लिए नया राज्य पुनर्गठन आयोग गठित होना चाहिए।
डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र है। पिछली सरकारों की योजनाओं का सही लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचा है। अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बुंदेलखंड को आगे बढ़ाने के प्रति सजग हैं।
अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि बुंदेलखंड में योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए। बताया कि बैंक और उनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। जल्द ही कार्रवाई होगी। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नये राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन होना चाहिए। छोटे राज्य होने से नुकसान नहीं होता। कई छोटे राज्यों ने जल्द तरक्की की है।