फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मानसिक बीमार किशोरी को धमकाकर किया दुष्कर्म

मानसिक बीमार किशोरी को धमकाकर किया दुष्कर्म

Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मानसिक बीमार किशोरी को धमकाकर किया दुष्कर्म
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर मानसिक बीमार किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का कहना है कि जब वह चीख सुनकर भीतर पहुंची तो आरोपी ने उसकी बेटी की कनपटी में तमंचा लगा जान से मारने की धमकी दी। बेटी की जान पर बनी देख वह बेबस देखती रही। हालांकि पुलिस घटना को गलत बता रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।

माखी थाने में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जन्म से ही मानसिक बीमार है। सोमवार रात को वह झोपड़ी के बाहर सो रही थी। देर रात बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी तो वह भीतर पहुंची। देखा तो गांव का ही युवक बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और बेटी छटपटा रही थी।
विज्ञापन


मां के मुताबिक उसने युवक को भगाने के लिए शोर मचाने की कोशिश की तो तो उसने बेटी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर उसने बेटी को जान से मार देने की धमकी दी है। माखी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। घटना संदिग्ध है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-चीख सुन पहुंची मां तो बेटी की कनपटी पर लगाया तमंचा
-देखती रही बेबस मां, पुलिस को दी तहरीर, एसओ बोले- घटना फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed