फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नवविवाहिता नगदी-जेवर के साथ प्रेमी संग गई

नवविवाहिता नगदी-जेवर के साथ प्रेमी संग गई

Fri, 21 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता नगदी-जेवर के साथ प्रेमी संग गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर में विवाहिता नगदी व लाखों रुपये के जेवर लेकर चली गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। युवती का दो माह पूर्व विवाह हुआ था। पति ने हरदोई निवासी युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

मुर्तजापुर निवासी विपिन कुमार कटियार का विवाह 15 मई को हरदोई जिले के गांव अटवा कुरसठ निवासी बैजनाथ कटियार की बेटी सपना से हुई थी। बुधवार रात परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। सपना कमरे में थी। रात में उसने घर पर
विज्ञापन


मक्के की फसल बिक्री के रखे एक लाख रुपये व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर चली गई। पति ने हरदोई के बालामऊ निवासी एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। विपिन ने ससुर व बीटू नाम के युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पति का आरोप है कि चार साल पहले पत्नी सपना ने बीटू से कोर्ट मैरिज की थी। सपना के पिता ने समझाबुझाकर यह रिश्ता तुड़वा दिया था। उसे इसकी जानकारी शादी होने के बाद हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवविवाहिता नगदी-जेवर लेकर प्रेमी संग गई
दो माह पूर्व हरदोई निवासी युवती से हुई थी शादी
पति ने ससुर व एक युवक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed