{"_id":"593ef41a1126f4277c8b464d","slug":"171497297946-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से नाराज टेंपो चालकों का हंगामा , भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई से नाराज टेंपो चालकों का हंगामा , भटके यात्री
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
पुलिस और एआरटीओ की कार्रवाई से नाराज टेंपो चालकों ने सोमवार को हड़ताल कर हंगामा किया। माती में सवारियों को वाहन नहीं मिलने से खासी दिक्कतों हुई। कड़ी धूप में कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
जिले में ओवरलोडिंग और अवैध ढंग से दौड़ रहे टेंपो चालकों के खिलाफ पुलिस और एआरटीओ का अभियान चल रहा है। लेकिन इस कार्रवाई से चालकों में नाराजगी है। सोमवार को माती से पुखरायां, लालपुर आदि स्थानों को जाने वाले टेंपो चालकों ने आक्रोशित होकर हड़ताल कर दी। माती के पास टेंपो खड़ी करके चालकों ने हंगामा किया। टेंपो चालकों में दिनेश, राजू, दिग्विजय, दशरथ, मुकेश व गुलजारी आदि लोगों ने कहा कि बेवजह से परेशान न किया जाए। टेंपो हड़ताल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, जिला अस्पताल व तहसील आदि स्थानों की ओर जाने वाले लोग काफी देरतक इधर उधर भटकते रहे। तेज धूप के कारण सवारियां पेड़ों के नीचे वाहनों का इंतजार करती दिखीं। लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर चालकों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
- पुखरायां और माती रूट पर टेपों चालकों ने की हड़ताल
- तेज धूप के कारण सवारियां भटकती रहीं