फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1688 council school will shine like a convent

कान्वेंट की तरह चमकेंगे 1688 परिषदीय स्कूल

Wed, 14 Jul 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
1688 council school will shine like a convent
कानपुर देहात। कायाकल्प योजना के तहत जिले के 1688 परिषदीय विद्यालयों का सुंदरीकरण कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके तहत कार्य तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत के विद्यालयों में रंग रोगन, टाइल्स, शौचालय व बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराएंगे। इस बाबत प्रधान व सचिवों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विद्यालयों की सूची पंचायती राज विभाग को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प योजना के तहत संवारने का काम शुरू कराया है। कान्वेंट की तरह रंग रोगन कराकर विद्यालय भवन को आकर्षक बनाया जा रहा है, ताकि बच्चों में स्कूल जाने को लेकर उत्साह रहे। पंचायत चुनाव के चलते कायाकल्प का काम रुक गया था। अब फिर इसकी शुरुआत की जा रही है। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए बिंदुवार काम निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हीं पर पंचायती राज विभाग को काम करना है। इसकी जानकारी देने के लिए प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, बीडीओ के साथ हर ब्लॉक में बैठक की जा रही है। सरवनखेड़ा, मैथा व रसूलाबाद में बैठक कर प्रधानों व पंचायत सचिवों को जानकारी दी जा चुकी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में कुल 1688 विद्यालयों की ब्लॉक वार सूची बनाकर पंचायती राज विभाग को सौंप दी है। विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में बीडीओ को भेजकर योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
इन ब्लॉकों में जल्द होगी बैठक
कायाकल्प के तहत काम कराने के लिए ग्राम प्रधानों, सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के चलते प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया था। केवल तीन ब्लॉकों में प्रशिक्षण हो सका है। अभी अकबरपुर, डेरापुर, झींझक, संदलपुर, राजपुर, अमरौधा, मलासा समेत सात ब्लॉकों में प्रशिक्षण होना है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने सभी बीडीओ को जल्द ही प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
ये कराए जाएंगे काम
कायाकल्प के तहत विभाग ने जो बिंदु तय किए हैं उनके अनुसार विद्यालय में खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे। रैंप बनवाने के साथ विद्यालय में पुताई कराकर आकर्षक पेंटिंग बनवाई जाएगी। वॉल पेंटिंग में महापुरुषों के चित्र बनाए जाएंगे। विद्यालयों में बाउंड्रीवाल बनवाकर पौधरोपण कराया जाएगा। जिले स्तर से टीम बनाकर इन कामों की जांच भी कराई जाएगी।

पंचायती राज विभाग को स्कूलों की सूची सौंप दी गई है। समन्वय बनाकर कायाकल्प योजना के तहत काम शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। तीन ब्लॉकों में प्रधानों के साथ बैठक भी करा दी गई है। शासन की मंशा के अनुसार विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। - सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed