फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अदरी ने बांदा की टीम को 18 रन से हराया

अदरी ने बांदा की टीम को 18 रन से हराया

Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अदरी ने बांदा की टीम को 18 रन से हराया
अदरी ने बांदा को 18 रनों से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। राहुल गौतम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी लीग मैच में अदरी टीम ने सेवन स्टार बांदा को 118 रनों से हराया। बल्लेबाज नीरज मुंबइया ने शानदार 74 रन बनाए।

हिंदू इंटर कॉलेज खेल मैदान में गुरुवार को अदरी ने टास जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए। नीरज मुंबइया ने 6 चौकों की मदद से शानदार 74 रनों की पारी खेली। भोला ने 38 रन बनाए। बांदा के गेंदबाज इंतजार ने तीन व तौकीर ने 2 विकेट लिए। सेवन स्टार बांदा की टीम 58 रन बना ही बनाकर पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन


118 रनों के बड़े अंतर जीत हासिल कर अदरी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नीरज को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंपायरिंग विमल भवानी और विपिन गुप्ता व स्कोरर जितेंद्र पांडेय, कमेंट्रेटर सोनू धर्म पुरहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक पंकज गौतम, व्यवस्थापक दादू रलिहा, आसू मिश्रा ‘डिस्कवर’, पवन गर्ग, कौशल, राजीव सिंह, मोहित, ध्रुव, आयुष, आशीष उपाध्याय, श्रवण कुमार तिवारी, प्रकाश त्रिवेदी, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राजीव गांधी डीएवी में खेलकूद कल से
बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस में कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई है।

महाविद्यालय में 20 जनवरी को ‘मतदान में युवाओं की भूमिका’ विषय पर पोस्टर और कैरम प्रतियोगिता होगी। 23 को मेंहदी और सजावटी समान, 24 को ‘नोटबंदी’ विषय पर वाद-विवाद और शतरंज प्रतियोगिता, 25 को रंगोली और 26 को क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। उधर, गुरुवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने को प्रेरित किया गया।


तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, नायब संजय कुमार अग्रहरि व कानूनगो बल्देव वर्मा, लेखपाल रामकिशोर आदि रहे। संचालन डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने किया। डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. दिव्या सिंह आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed