{"_id":"59c01b064f1c1b26688b5560","slug":"161505762054-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर सो रहे चालक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पर सो रहे चालक की करंट से मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ट्रक की छत पर सो रहे ट्रक मालिक युवक की एचटी लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। वह खुद चालक भी था। वहीं करंट की दूसरी घटना में महिला झुलस गई।
देहली गेट (अलीगढ़) निवासी रईस (35) पुत्र खलील रविवार को रात बालू लेने अपने ट्रक से नरैनी की तरफ बालू खदान जा रहा था। नरैनी के पास ढाबे में खाना खाकर ट्रक की छत पर सो रहा था। तभी नजदीक से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
बुरी तरह झुलसने से वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिवार में पत्नी और पांच बच्चे बताए गए हैं। दूसरी घटना में बबेरु थाना क्षेत्र के देवरथा गांव में पान कुमारी (28) पत्नी सुखवीर सोमवार को पंखे का तार लगाते समय करंट से झुलस गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
-अलीगढ़ से बालू लेने बांदा आया था
-पंखे का तार लगा रही महिला करंट से झुलसी