फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक ने फांसी लगा जान दी

युवक ने फांसी लगा जान दी

Thu, 03 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीघापुर। थानाक्षेत्र की ग्रामसभा सिकंदरपुर करन में मानसिक तनाव के चलते युवक ने कमरे में कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह काफी देर तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मोहल्ले के लोग पारिवारिक विवाद की बात कह रहे हैं।



सिकंदरपुर करन निवासी साहब लाल (40) पुत्र रामचरण लोधी खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। एक पखवाड़ा से पारिवारिक उलझनाें के चलते परेशान था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने चला गया। पत्नी ऊषा व बेटी शालिनी दूसरे कमरे में सो गई। रात में साहबलाल ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो साहबलाल का शव फंदे से लटकता मिला। पत्नी व बेटी चीखते हुए घर से बाहन निकली तब मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। घटना के पीछे क्या वजह रही पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन



युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
परिजनों के मुताबिक मानसिक रूप से परेशान रहता था
परिजनों ने नहीं लगाया कोई आरोप, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed