फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फैल रहे रोग, फिर भी दूषित पानी पी रहे लोग

फैल रहे रोग, फिर भी दूषित पानी पी रहे लोग

Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
फैल रहे रोग, फिर भी दूषित पानी पी रहे लोग
उन्नाव। नगर पालिका परिषद् का जलकल विभाग संक्रामक रोगों के हमले के बाद भी शहरियों को पीने के शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए सजग नहीं है। शहर के कई मोहल्लों में नालियों से होकर निकली पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वाटर लाइन सही कराना तो दूर टंकियों की सफाई में भी जलकल विभाग रूटीन सफाई का कोरम पूरा कर रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में आवास विकास पानी टंकी की रूटीन सफाई में भी घालमेल सामने आया है।
विज्ञापन


शहरियों को पीने के शुद्ध पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर पालिका के जलकल विभाग की है। बावजूद इसके मोहल्ला केसरगंज, नुरुद्दीनगर, तालिब सरांय में दशकों से जर्जर पड़ी पाइप लाइनों को बदलने की सुध अधिकारी नहीं ले रहे हैं। नालियों के बीच से निकली पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से इन मोहल्ले के बाशिंदे दूषित पानी का प्रयोग करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल विभाग के अधिकारी सबकुछ ठीक ठाक होने का दावा कर रहे हैं। शहर की 60 फीसदी लोगों को जलापूर्ति सरकारी पाइप लाइनों के जरिए होती है। इतने लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहर में 26 ओवरहेड टैंक हैं। इनमें से सात लंबे समय से ठूंठ हैं। सिविल लाइन मौहारीबाग स्थित पानी की टंकी से बन्धूहार, कब्बाखेड़ा, कचहरी, रामपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है।

टंकी की सफाई रोस्टर के तहत 10 अक्टूबर को हुई थी। इसके अलावा रामनगर स्थित जलकल विभाग कार्यालय में स्थापित टंकी की सफाई भी 15 अक्टूबर को होना दर्ज है। आवास विकास कालोनी को जलापूर्ति करने वाली टंकी की सफाई 15 सितंबर 2015 को होना दर्ज है। अन्य टंकियों की सफाई भी रोस्टर पर हो रही है लेकिन हकीकत में सफाई के नाम पर घालमेल किया जा रहा है।

पानी की सैंपलिंग में होती है लापरवाही
पानी की टंकी की साफ-सफाई तो दूर जिले के कई ब्लाकों में पानी की सैंपलिंग तक नहीं हुई जबकि स्थिति यह है कि जनपद का पानी दिनोंदिन प्रदूषित होता जा रहा है। वहीं मौसम के बिगड़े मिजाज से संक्रामक रोगों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रामक रोगों की चपेट में आकर हर दर्जनों मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

इसके बाद भी जल निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। न ही जिला प्रशासन कोई तवज्जो दे रहा है। जलकल अभियंता पीके जौहरी ने दावा जरूर किया कि समय-समय पर सरकारी संस्था से पानी की जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट सामान्य आईं हैं।


वर्जन
शहर में स्थापित सभी पानी की टंकियों की समय पर सफाई कराई जाती है। वाटर वर्क्स में स्थित टंकी की पिछले साल अगस्त में सफाई कराई गई थी। इस वर्ष भी अगस्त में पानी की टंकियों की सफाई कराई जाएगी। -पीके जौहरी, जलकल अभियंता नगर पालिका उन्नाव

-जलकल विभाग की लापरवाही से टंकियों की नहीं हो रही सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed