{"_id":"596120d74f1c1b02398b46c6","slug":"161499537623-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोका
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शासन से संचालित ओडीएफ कार्यक्रम के प्रति लापरवाही बरतने वाले 11 ग्राम पंचायत सचिव बैठक से भी नदारत रहे। इस मामले में डीपीआरओ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन सभी का एक दिन का वेतन रोका है।
मुख्यालय के कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में पिछले शुक्रवार को परवेज आलम ने बेसलाइन सर्वे व ओडीएफ संबंधी बैठक ली। जिसमें 11 ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी करने में पीछे हटने के कारण पंचायत अधिकारियों पर एक दिन का वेतन रोके जाने की कार्रवाई की गई है।
बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) व जिले के सभी पंचायत सचिवों के साथ चैंपियंस को बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन महत्वपूर्ण बैठक में सुमेरपुर विकासखंड के सचिव अजय कुमार निरंजन, विनोद शर्मा, भार्गव प्रसाद मिश्रा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह मौदहा के शिवकांत गुप्ता, महेंद्र प्रताप व मुस्करा के राधेश्याम, राठ के प्रदीप कुमार अनुरागी, महेश साहू, गोहांड के शिवनरेश, राजकुमार श्रीवास्तव व ताज मोहम्मद बैठक से अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया काम के प्रति लापरवाही के कारण सभी पर कार्रवाई की गई है।
शौचालय निर्माण को लाएं मौरंग: हमीरपुर (ब्यूरो)। 31 जुलाई तक जिले को खुले में शौच मुक्त कराए जाने को लेकर बैठक में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा शौचालय निर्माण की गति बढ़ाएं। इसके लिए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटने के साथ समय दो किस्ताें में शौचालय निर्माण की धनराशि भुगतान करने को कहा।
वहीं जिले में चल रही बालू की समस्या को देखते हुए स्वीकृति पत्र दिखाकर मौरंग लाने की अनुमति प्रदान की। कहा यदि मौरंग लाते समय पुलिस उन्हें रोकती है तो वह अपना स्वीकृति पत्र दिखाएं। यदि फिर भी न माने तो पंचायतराज अधिकारी को अवगत कराएं। बैठक में सीडीओ रामनेवाज, डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।
-ओडीएफ कार्यक्रम में लापरवाही व बैठक से नदारत रहने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो