फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डीसीएम, लोडर में भिड़ंत, बच्ची समेत दो की मौत

डीसीएम, लोडर में भिड़ंत, बच्ची समेत दो की मौत

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम, लोडर में भिड़ंत, बच्ची समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के लखनापुर मोड़ के निकट डीसीएम व लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पीछे आ रहा बाइक सवार भी लोडर से भिड़ गया। हादसे में डीसीएम चालक सहित दो की मौत हो गई। जबकि महिला-बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के मुताबिक बाइक सवार लोग मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थेे। घटना के बाद अजगैन-मोहन मार्ग पर जाम लग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। घटना के बाद लगा जाम खुलवाने में पुलिस को एक घंटे का समय लगा। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शुक्लागंज के झंडा चौराहा निवासी नंदलाल (32) पुत्र जगमोहन पत्नी गोमती (36) के अलावा बच्चों में रूमी (8), कुनाल (7), हिमांशु (6) व प्राची (10) को साथ लेकर बाइक से हसनगंज थानाक्षेत्र के कसबा मोहान के मोहल्ला नवीनगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार को वह घर लौट रहा था। नंदलाल की बाइक के आगे खाली लोडर चल रहा था। अजगैन-मोहान मार्ग पर लखनापुर मोड़ के निकट लोडर सामने से आ रही डीसीएम में जा घुसा। बाइक की रफ्तार तेज होने से वह भी लोडर में पीछे से घुस गई। इससे नंदलाल की पत्नी व बच्चे उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बीघापुर थानाक्षेत्र के बगहा गांव निवासी लोडर चालक दिनेश(35) पुत्र कमलेश व डीसीएम चालक सीतापुर जिले के थाना तरगांव कलहा के गांव सैदपुर निवासी राममूर्ति (38) पुत्र सुरेंद्रप्रताप व क्लीनर लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र के पुरनिया निवासी रविप्रकाश(40)पुत्र अमरेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में डाक्टरों ने बाइक सवार प्राची को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डीसीएम के क्लीनर रवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतकों में बाइक सवार बच्ची व डीसीएम का क्लीनर शामिल
हादसे में बच्चों समेत सात लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अजगैन थानाक्षेत्र में मोहान मार्ग के लखनापुर मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed