फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दूसरी शादी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

दूसरी शादी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
दूसरी शादी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की पत्नी लक्ष्मी देवी हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति वीरेंद्र प्रसाद तिवारी को जेल भेज दिया। बताया गया कि संतान न होने पर हत्यारोपी वीरेंद्र दूसरी शादी रचाना चाहता था। इसी से छोटी-छोटी बात पर पति-पत्नी में बहस होती थी। घटना के दिन भी इनमें विवाद हुआ था।

शहर के पचास नंबर गेट ओवरब्रिजयदुवंश नगर निवासी वीरेंद्र प्रसाद तिवारी की पत्नी लक्ष्मी देवी (35) की 12 अप्रैल को घर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। फौजी का कहना था कि वह अपने गांव खखरेरू थाने के सलवन गांव में नलकूप लगवा रहा था।
विज्ञापन


वह घटना की खबर मिलने पर घर पहुंचा था। हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। जांच में पुलिस को फौजी की दलील संदिग्ध लगने लगी। सीओ सिटी समरबहादुर ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी लक्ष्मी को बच्चे नहीं थे। वह संतान के लालच में दूसरी शादी करना चाहता था, ऐसा लोगों से पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। फौजी दस अप्रैल को गांव गया था। वह दूसरे दिन भी घर नहीं लौट। इसको लेकर लक्ष्मी ने आपत्ति जताई थी। 12 अप्रैल की दोपहर फौजी गुस्से में घर पहुंचा था। उसने हाफ पैंट पहनी थी। पत्नी से चाय बनाने को कहा। कहासुनी के दौरान इनमें विवाद होने लगा। तभी लक्ष्मी सीढ़ी चढ़कर छत पर भागने लगी। पैर फिसलने से वह लहूलुहान हो गई। इसी दौरान धुरमुस के डंडे से सिर पर प्रहार कर फौजी ने उसे मार डाला।

कई घंटे तक घर में फौजी आगे की कार्रवाई को लेकर रुका रहा। उसने गांव में छूटे मोबाइल पर परिजनों से बातचीत की। खून से लथपथ हाफ पैंट उतारी। अलमारी से दूसरा पैंट निकाला। कु छ सामान इधर- उधर किया और आईडी लेकर निकला। आईडी व कै मरा नउवाबाग में फेंक कर गांव चला गया था। इसके बाद पुलिस को गुमराह करता रहा।


सीओ सिटी ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने उसे रविवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने गोपनीय रखा है। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


- पुलिस ने रिटायर्ड फौजी पति को भेजा जेल, संतान न होने पर दूसरी शादी करना चाहता था, गांव में लगातार कई दिनों से होने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed