फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उदयवीर की तलाश में कई जिलों में छापेमारी

उदयवीर की तलाश में कई जिलों में छापेमारी

Thu, 08 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
उदयवीर की तलाश में कई जिलों में छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र के कुशगवां अहिरान गांव में मेट के अपहरण के प्रयास में मुख्य आरोपी उदयवीर बाबा की तलाश में आसपास के जिले में भी छापेमारी का दावा किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर उदयवीर बाबा पुलिस की लापरवाही की वजह से ही जेल से छूटा था। अब पुलिस उसे दोबारा पकड़ने के लिए हाथ पांव मार रही है।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बसी का रहने वाला उदयवीर यादव उर्फ बाबा बकेवर थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी में लूट हत्या डकैती पुलिस मुठभेड़ जानलेवा हमले के 31 मामले दर्ज हैं। उदयवीर बाबा को क्राइम ब्रांच की टीम के दो पुलिसकर्मियों ने नवंबर 2015 में पकड़ा था। उस समय वह प्रधानी चुनाव के लिए एक प्रत्याशी के समर्थन के ग्राम पंचायत के लोगों के साथ बैठक कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे पहले इटावा और फिर कानपुर जेल रखा गया। उदयवीर बाबा ने पहले इटावा में दर्ज मुकदमों में अपनी जमानत कराई। इसके बाद उसे कानपुर जेल भेज दिया गया, जहां से वह 6 जनवरी 2017 को जमानत पर रिहा हुआ। रिहा होते वक्त इटावा पुलिस को भनक तक नहीं लगी। करीब माहभर बाद इटावा में ताबड़तोड़ वारदातों हुई तो पुलिस की आंख खुली। इस दौरान पता च ला कि उदयवीर बाहर है। इसके बाद उसका नाम कुशगवां अहिरान गांव में मेट के अपहरण के प्रयास में सामने आया।
विज्ञापन


सीओ भरथना शिवराज का कहना है कि उसके ऊपर अन्य जनपदों में भी मामले हैं। कानपुर न्यायालय में भी मामला चल रहा था। वह इटावा जेल से 6 जनवरी को कानपुर स्थानांतरित हो गया था। उसी दिन वो जेल से रिहा हो गया। इटावा जेल से कानपुर जेल कैसे स्थानांतरित हुआ, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। वे इस मामले की भी जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेट अपहरण मामले में मुख्य आरोपी है उदयवीर
- इटावा में घिरा तो कानपुर से करा ली जमानत
- उदयवीर बाबा के खिलाफ दर्ज हैं 31 गंभीर मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed