फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   161 vehicles were challaned on highway, Deepu Chauhan coming from opposite direction got scuffle with police

Kanpur: हाईवे पर 161 वाहनों का चालान, उल्टी दिशा से आ रहे दीपू चौहान पुलिस से उलझे…हुई कार्रवाई

Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

Kanpur News: सड़क किनारे खड़े और उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस और आरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। इसमें 161 वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन
161 vehicles were challaned on highway, Deepu Chauhan coming from opposite direction got scuffle with police
यातायात पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े और उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को यातायात पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इटावा-कानपुर हाईवे, सागर हाईवे, जीटी रोड और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सड़क किनारे खड़े और उल्टी दिशा से आ रहे 161 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान भौंती गोशाला अंडरपास के पास फॉर्च्यूनर से उल्टी दिशा से आ रहे ढाबा मालिक और स्कूल संचालक दीपू चौहान पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने उनकी कार का चालान भी किया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने लगातार ट्रक, डंपर व दूसरे वाहनों के चालकों की मनमानी के खिलाफ खबरें प्रकाशित की। इस पर डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार और आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया गया। दोपहर 12:20 से 2:30 बजे तक यातायात पुलिस के पश्चिम जोन प्रभारी सतेंद्र कुमार टीम के साथ भौंती स्थित पांडु नदी पुल के पास पहुंचे। यहां से पीएसआईटी तक सड़क के किनारे खड़े और उल्टी दिशा से आ रहे 28 वाहनों का चालान किया। दोपहर करीब 3:00 बजे एआरटीओ अंबुज के साथ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

64 वाहनों का चालान किया गया। इसमें ढाबा, होटलों के सामने और सड़क के किनारे खड़े वाहनों के अलावा, उल्टी दिशा, प्रेशर हार्न और रिफ्लेक्टर न होने वाले वाहन शामिल हैं। वहीं, जीटी रोड पर मंधना से आईआईटी के बीच भी पश्चिमी जोन प्रभारी सतेंद्र कुमार ने टीम के साथ सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक अभियान चलाकर सड़क के किनारे खड़े 45 और 24 उल्टी दिशा से आ रहे वाहनों का चालान किया। इसी तरह महाराजपुर और कानपुर सागर हाईवे पर नौबस्ता से बिधनू तक सड़क के किनारे खड़े और उल्टी दिशा से आ रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नींद तो किसी ने गाड़ी का इंजन गर्म होने का बनाया बहाना
अभियान के दौरान सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चालक केबिन में सोते मिले। पुलिस के पूछने पर किसी चालक ने नींद आने की बात कही तो किसी ने गाड़ी का इंजन गर्म होने पर उसे खड़ा करने का बहाना बनाया। इसी तरह किसी वाहन के चालक ने गाड़ी का सेल्फ खराब होने तो किसी ने लोडिंग के लिए गाड़ी खड़ी करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। कार्रवाई करने के साथ चेतावनी भी दी।

विपरीत दिशा में दौड़ाई फॉर्च्यूनर
भौंती गोशाला अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पश्चिमी जोन प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने उल्टी दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर को रोका। कार में बैठे स्कूल व होटल संचालक दीपू चौहान ने रौब भरे अंदाज में पुलिस वालों से कार रोकने का कारण पूछा। कार्यवाहक टीआई सत्येंद्र कुमार ने उल्टी दिशा से आने पर चालान काटने की बात कही तो दीपू भड़क गए और उल्टे सड़क की गलतियां गिनाने लगे। इस पर टीआई ने दीपू से कहा कि आप हमें ज्ञान न दो आप संबंधित विधायक और सांसद से इसकी शिकायत करिए।

टीआई ने किया 2500 का चालान
इस पर दीपू बोले, आप अभियान ही गलत जगह पर चला रहे हैं। मेरा ढाबा, स्कूल व एक होटल भौंती से पनकी वाली लेन के किनारे है। मैं रोजाना ऐसे ही जाता हूं। इसके बाद भी वह मनमानी करते हुए उल्टी दिशा से ही गंतव्य को चले गए। कार्यवाहक टीआई ने बताया कि खुद को दीपू चौहान बताने वाले शख्स की कार का 2500 रुपये का चालान किया गया है। इसमें 2000 रुपये विपरीत दिशा में गाड़ी दौड़ाने व 500 रुपये चालक के डीएल न दिखा पाने के अपराध में किया गया है।

थाने की सेवा करते है- हमें तो उल्टी दिशा से आने की अनुमति है
यातायात पुलिस टीम ने भौंती गौशाला के पास उलटी दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर को रोका तो चालक पुष्पेंद्र ने कहा कि बगल वाली सड़क पर जाना है इसलिए शार्ट कट से जा रहा हूं। पुलिस ने उसे फटकारा तो उसने ट्रैक्टर मलिक सत्येंद्र सिंह को बुला लिया। सतेंद्र भी बाइक लेकर उल्टी दिशा से आया तो पुलिस के पूछने पर बोला हम सचेंडी थाने की सेवा करते हैं। हमें उल्टी दिशा से आने-जाने की अनुमति है। पुलिस ने सख्ती की तो बोला,आज छोड़ दो आगे से ऐसा नहीं होगा। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर का चालान कर दिया।

बच्चों से भरी स्कूली वैन को भी सीज
भौंती गोशाला के सामने उल्टी दिशा से आ रही स्कूली वैन को पुलिस ने रोका तो उसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चे क्षमता से अधिक मिले। कार्यवाहक टीआई ने वैन में बैठे बच्चों की गिनती की तो उसमें 17 बच्चे मिले। गंभीरपुर सचेंडी निवासी वैन चालक सुशांत न तो ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सका और न ही परमिट। प्राइवेट में दर्ज वैन का वह कामर्शियल प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने वैन सीज कर दी। चालक से कहा कि बच्चों को घर छोड़ने के बाद गाड़ी को थाने में खड़ी कर दें। इसके कुछ देर बाद कुछ स्कूली छात्र अपने घर पनका बहादुर जा रहे थे। इन्हें उल्टी दिशा से आता देख यातायात पुलिस कर्मियों ने रोककर समझाया और लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed