{"_id":"5d56ff858ebc3e89b805ea5e","slug":"16-year-old-boy-hanged-himself-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के इकलौते बेटे का शव फंदे से लटकता मिला, मां घर पहुंची तो बेटे को फांसी पर झूलता देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के इकलौते बेटे का शव फंदे से लटकता मिला, मां घर पहुंची तो बेटे को फांसी पर झूलता देखा
Sat, 17 Aug 2019 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक अक्षत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के फजलगंज कालपी रोड निवासी कपड़ा कारोबारी के इकलौते 16 वर्षीय बेटे का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। दोपहर बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो शव देख हैरान रह गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे हैलट पहुंचाया। पर, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
कालपी रोड निवासी कपड़ा कारोबारी मोहित खन्ना की जनरलगंज में दुकान है। उनकी पत्नी भावना खन्ना अशोक नगर स्थित एनएलके स्कूल में पढ़ाती हैं। उनका बेटा अक्षत (16) सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर से दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह मोहित अपनी दुकान चले गए।
भावना व अक्षत अपने-अपने स्कूल गए थे। दोपहर करीब एक बजे अक्षत घर लौटा। तीन बजे भावना घर लौटीं। जब वह कमरे में र्गईं तो देखा कि अक्षत फांसी के फंदे से झूल रहा है। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। सभी ने मिलकर अक्षत को फंदे से उतारा और हैलट लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस खुदकुशी के बिंदु पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा का कहना है कि सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। इसलिए इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन भी कुछ बता नहीं सके। अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।