फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16 officials has resigned from SP

सपा के 16 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
16 officials has resigned from SP
सपा नगर ग्रामीण इकाई के 16 पदाधिकारियों ने एक साथ पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की कॉपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को फैक्स के जरिए भेज दी गई है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि नगर ग्रामीण की वर्तमान इकाई के दो पदाधिकारियों की वजह से पार्टी के अंदर अनुशासन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


आए दिन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर तरह तरह का दबाव बनाया जाता है। जिसकी वजह से उनके समाने इस्तीफा ही एक विकल्प बचा था। इसी तरह के कई और आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में जब नगर ग्रामीण इकाई के महासचिव विनोद प्रजापति से पूछा गया तो उन्होेंने बताया कि उन्हें किसी पदाधिकारी के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। सपा नगर ग्रामीण इकाई गठन के बाद से ही विवादों में रही है।
विज्ञापन


दागी लोगों को पदाधिकारी बनाने के साथ पदाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और नोंक झोंक की घटनाएं भी हुई हैं।  इस्तीफा देने वालों बिठूर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल, अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र बिल्हौर अजय कटियार, अध्यक्ष कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र चंद्रशेखर यादव, सचिव गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, रवि प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह यादव सचिव, रमाकांत पाल सचिव, सचिन बोहरा सचिव,  समरजीत सिंह यादव अध्यक्ष महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र, दिलीप प्रजापति सचिव, चंद्रभान परिहार सदस्य, सुनील मांझी सदस्य, अवधेश दीक्षित सदस्य, राम बहादुर पासवान सदस्य का नाम शामिल है। वहीं, जिला महासचिव विनोद प्रजापति के जरिए अभिषेक यादव और चंद्रशेखर ने कहा कि उनका नाम गलत तरीके से इस्तीफा देने वालों में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed