{"_id":"5cf57bcdbdec22074f08e727","slug":"15595918815-akbarpur-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा(कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजन तालाब किनारे पहुंचकर बिलखने लगे। दोनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिहुरा गांव निवासी लाखन सिंह वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार को मेरा बेटा अर्जुन सिंह(15) व मेरे छोटे भाई प्रमोद वाल्मीकि का बेटा करन सिंह (14) गांव के समीप जंगल में अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने गए थे। वहीं तालाब में नहाने के दौरान दोनों डूब गए। उनको डूबता देखकर साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। गांव के गोलू निषाद व चिराग ने परिजनों को दोनों के डूबने की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीणों तालाब किनारे पहुंचे। दोनों की तलाश की गई। शव तालाब के गहरे गड्ढे में फंसे थे, जिनको काफी प्रयास करने के बाद बाहर निकाला जा सका। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया, महिलाएं बिलखती रहीं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्र के साथ अमराहट थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।