{"_id":"5cf57af4bdec2207863ac9e9","slug":"1559591664133-70-akbarpur-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पंचायत सचिवों को 3 लाख 70 हजार गबन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पंचायत सचिवों को 3 लाख 70 हजार गबन का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लाक के बारा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में की गई गड़बड़ी के आरोप में पूर्व में तैनात रहे दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर वसूली के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आठ मई को डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने अकबरपुर ब्लाक की बारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। ग्राम पंचायत को बेस लाइन सूची के अनुसार 510 शौचालय आवंटित किए गए थे, जिसमें 509 बने दिखाए गए और उनका धन भी निकाल लिया गया लेकिन सत्यापन में 478 शौचालय ही बने मिले, जबकि बिना निर्माण कराए ही 31 शौचालयों का 3 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिया गया। जिस अवधि में शौचालयों का निर्माण दिखाया गया। उस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानदीन फिर ग्राम विकास अधिकारी हरनाथ संखवार तैनात रहे थे। निर्मित शौचालयों में काफी अधूरे पड़े हैं, किसी में दरवाजा नहीं है तो किसी में छत नहीं है। डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत से जांच कराई गई थी जिसमें 31 शौचालयों का धन गबन करने की बात सामने आई है। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानदीन को एक सप्ताह के अंदर साक्ष्यों समेत जवाब देने के नोटिस दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी हरनाथ संखवार पर कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।