{"_id":"5ce06487bdec22075f578652","slug":"15582097247-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित यादव अमर रहे के नारे के बीच पहुंचा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित यादव अमर रहे के नारे के बीच पहुंचा पार्थिव शरीर
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद रोहित यादव के सम्मान में शनिवार की सुबह से ही डेरापुर कस्बे के युवाओं की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। करीब दो सैकड़ा बाइक लेकर युवा कस्बा के चक्कर लगाकर लोगों से अंतिम विदाई में शामिल होने के अपील की। रोहित सिंह यादव अमर रहे नारे के साथ डेरापुर कस्बा के युवा वर्ग सुबह से ही बेहद आक्रोशित दिखे। अपनी-अपनी बाइकों में रोहित यादव अमर रहे पोस्टर लगाकर पूरे कस्बे में घूमे। इसके बाद कस्बा के व्यापारियों से दुकानों को बंद करने की अपील की। डेरापुर के बाद युवा बाइकों के हुजूम के साथ मुंगीसापुर कस्बा पहुंचे। वहां युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से बदला लेने की अपील की। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर मुंगीसापुर पहुंचा वैसे ही सड़क पर खड़े लोग अपना हाथ सिर पर रखकर शहीद जवान को सलाम करते दिखे। वहां मौजूद लोग हाथ में फूल लिए शहीद के सम्मान में वाहन पर फेंकते रहे। बाद में इंतजार में खड़े युवा शव वाहन के आगे अपनी बाइकों को आगे चलाते हुए रोहित अमर रहे नारे लगाते रहे। युवाओं ने शहीद के घर के बाहर पहुंचकर वंदेमातरम, भारत माता की जय, रोहित यादव अमर रहे आदि नारे लगाए। इसके बाद पीछे से शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा तो वहां मौजूद जन सैलाब ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए।