फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Sun, 19 May 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहीद के  अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
कानपुर देहात। पुलवामा जिले में आतंकी मुठभेड़ में शहीद रोहित यादव को डेरापुर कस्बे में राजकीय सम्मान व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। शनिवार की दोपहर पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी एक स्वर में भारत माता की जय व शहीद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। परिजनों व मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में शहीद के चचेरे भाई ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलवामा जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान डेरापुर कस्बे के डिरवापुर गांव निवासी फौजी रोहित यादव शहीद हो गए थे। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे कर्नल एमसी जोशी व सेना की टुकड़ी शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर डेरापुर कस्बा पहुंचे। शहीद रोहित के पार्थिव शरीर के आने की सूचना लगते ही लोग सड़क पर दौड़ पड़े। एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर को उतार कर घर के बाहर रखा गया। इस दौरान मां विमला देवी व पत्नी वैष्णवी की चित्कार देखकर हर किसी की आंखें आंखें नम हो गईं। शहीद का चेहरा दिखाने के लिए ताबूत को खोला गया। बाद में भीड़ ज्यादा होने की वजह से उसे बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से शहीद का पार्थिव शरीर अंत्येष्टि स्थल की ओर ले जाया गया। क्षेत्र के युवाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। युवा रास्तेभर पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम् रोहित यादव अमर रहे आदि नारे लगाते रहे। अंत्येष्टि स्थल पर पहले से मौजूद गांव समेत क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उमड़ी पड़ी। हर कोई अंतिम दर्शन को आगे आना चाह रहा था। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अंत्येष्टि स्थल पर बैरीकेडिंग लगा दी थी, इसके बाद भी युवाओं का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस दौरान पत्नी वैष्णवी और मां कई बार बेसुध हो गई। वहां मौजूद परिवारीजनों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन

परिवार में शहीद के पिता गंगा सिंह, मां विमला देवी, पत्नी वैष्णवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी राधेश्याम, एडीएम पंकज वर्मा सहित मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष परवेश कटियार, सपा जिलाध्यक्ष समरथ पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतम सचान, नरेंद्र पाल, विवेक द्विवेदी, वीरसेन यादव, मिथलेश कटियार आदि ने शहीद को नमन किया। असम राइफल के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जमीन पर उसके चचेरे भाई यदुवीर ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहीद रोहित को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
- डेरापुर कस्बे में उमड़ा आसपास के लोगों का भी सैलाब
- परिजनों व प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- जिंदाबाद के नारों के साथ पंच तत्व में विलीन हुआ शहीद का पार्थिव शरीर
फोटो संख्या 18एकेबीपी07- शहीद रोहित यादव का फाइल फोटो
फोटो संख्या 18एकेबीपी08- कानपुर देहात के डेरापुर में शहीद के पार्थिव शरीर को ले जाते परिजन व अन्य
फोटो संख्या 18एकेबीपी09- अंत्येष्टि स्थल पर शहीद के पार्थिव शरीर को रखते परिजन
फोटो संख्या 18एकेबीपी10- अंत्येष्टि स्थल पर शहीद को नमन करते डीएम राकेश कुमार सिंह
फोटो संख्या 18एकेबीपी11- शहीद रोहित यादव को सलामी देते एसपी राधेश्याम
फोटो संख्या 18एकेबीपी12- शहीद को नमन करते एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा
फोटो संख्या 18एकेबीपी13- शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखती पत्नी वैष्णवी को संभालती महिलाएं
फोटो संख्या 18एकेबीपी14- शहीद पति को श्रद्धांजलि देती पत्नी वैष्णवी
फोटो संख्या 18एकेबीपी15- शहीद को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी।
फोटो संख्या 18एकेबीपी16- बिलखते शहीद के पिता गंगा सिंह को संभालते लोग।
फोटो संख्या 18एकेबीपी17 व 18 - शहीद को गार्ड ऑफ आनर देते असम राइफल्स के जवान।
फोटो संख्या 18एकेबीपी19- शहीद को गार्ड आफ आनर देते पुलिस के जवान

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed