फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ईवीएम जमा करने के लिए माती स्टेडियम में लगी रही भीड़

ईवीएम जमा करने के लिए माती स्टेडियम में लगी रही भीड़

Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम जमा करने के लिए माती स्टेडियम में लगी रही भीड़
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम जमा करने के लिए देर रात तक स्टेडियम में भीड़ लगी रही। मतदान कार्मिक पहले जमा करने के चक्कर में जल्दी आ गए लेकिन कागजात अधूरे होने की वजह से उनको एक बार फिर काम में जुटना पड़ा। वहीं माती रोड में वाहनों वाहनों की लंबी लाइन लगने से भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान समाप्त होने के बाद अकबरपुर रनियां, भोगनीपुर, रसूलाबाद व सिकंदरा विधान सभा की ईवीएम जमा करने का काम माती स्थित स्टेडियम में शुरू हुआ। चारों विधानसभाओं की ईवीएम जमा करने के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए थे। जल्दबाजी के चक्कर में बड़ी संख्या में मतदान कार्मिक अभिलेख पूरे करके नहीं लाए। ऐसे में उनको अभिलेख पूरे के लिए कहा गया जिस पर वह फिर वहीं बैठकर कागजात दुरुस्त करने में लग गए। मतदान कार्मिकों को लेकर पहुंची बसों व अन्य वाहनों की वजह से माती रोड व पुलिस लाइन रोड पर जाम लग गया। जिला अस्पताल से लेकर माती तक लगे जाम में लोग फंसे रहे। वहीं स्टेडियम में तो मेला सा नजारा दिख रहा था। ईवीएम जमा करने आए मतदान कार्मिकों को कागजात पूरे करने के निर्देश अधिकारी लाउड स्पीकर पर देते रहे। अधिकारियों ने कहा अभिलेख पूरे होने पर ही ईवीएम जमा की जाएंगी। अगर किसी ने अधूरा काम छोड़ा तो उसे घर से बुलाकर फिर पूरा कराया जाएगा इसलिए ईवीएम जमा करने से पहले अभिलेखों को जांच लें। वहीं महिला कर्मचारियों को लेने के लिए उनके घरों के लोग वाहन लेकर इंतजार करते रहे। देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला चलता रहा। डीएम राकेश कुमार सिंह व एडीएम पंकज वर्मा आदि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम जमा कराने के लिए देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed