फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तपिश में भी मतदाताओं ने दिखाया जोश, 62 फीसद पड़े वोट

तपिश में भी मतदाताओं ने दिखाया जोश, 62 फीसद पड़े वोट

Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
तपिश में भी मतदाताओं ने दिखाया जोश, 62 फीसद पड़े वोट
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत जिले में सोमवार को वोट डाले गए। कड़ी धूप व गर्मी के बावजूद मतदाताओं का जोश देखने लायक रहा। जिले में 60.50 फीसदी मतदान हुआ जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 59 फीसदी वोट पड़े थे। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। दोपहर में कड़ी धूप की वजह से रफ्तार कम हुई लेकिन धूप का असर कम होते ही फिर से मतदान में तेजी आ गई। मतदान में पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन


जिले के मतदाताओं ने अकबरपुर, इटावा, कन्नौज व जालौन-गरौठा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान किया। सोमवार को ही सूरज ने तेेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, मगर बूथों पर लगी कतारें मतदाताओं का हौसला नहीं तोड़ सकीं। युवा और महिलाओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर में बूथों पर सन्नाटा रहा। मगर धूप का असर कम होते ही एक बार फिर भीड़ उमड़ने लगी। वहीं, कड़ी धूप की वजह से मतदान का प्रतिशत कम होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन इसका कोई खास असर नहीं रहा। सुबह से मतदान को लेकर उतार चढ़ाव चलता रहा लेकिन शाम को आए आंकड़ों के मुताबिक 60.50 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम ने अपनी टीम के साथ अकबरपुर, रसूलाबाद, राजपुर, भोगनीपुर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने अकबरपुर के कृपालपुर, मसोथा, पतारी आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed