फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डिंपल के रोड शो में लगे समाजवाद के नारे

डिंपल के रोड शो में लगे समाजवाद के नारे

Thu, 25 Apr 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
डिंपल के रोड शो में लगे समाजवाद के नारे
कानपुर देहात। कन्नौज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी और गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव ने रोड शो किया। तेज धूप में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देख उन्होंने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। क्षेत्र में कई जगहों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही क्षेत्र व प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए गंठबंधन को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कन्नौज लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव का हेलीकॉप्टर रसूलाबाद स्थित योगेश्वर राइस मिल मैदान में 11:30 बजे पहुंचा। इसके बाद वह कार से सपा नेता अकील अहमद पट्टा के आवास पर पहुंचीं। वहां एकत्रित जनसमूह को समाजवादी रथ से संबोधित किया। डिंपल ने कहा कि समाजवादी सरकार और उन्होंने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। काफिला इसके बाद आजाद चौक, सुभाष चौक, दशहरा, महेरा, मिंडाकुआं, जैतीपुर, किशौरा, झींझक, करिया झाला द्वारिकागंज, नहरपुल, रेलवे फाटक, भोलानगर होते हुए मंगलपुर तिराहे पहुंचा, जहां उन्हें नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांचीनाथ और उसके परिवार के होने के जानकारी मिली।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने परिवार को बुलाकर खजांचीनाथ को दुलारा। साथ ही नोटबंदी के दौर को भी याद कराया। कन्नौज संसदीय सीट से प्रसपा का प्रत्याशी न होने के सवाल पर उन्होंने चाचा शिवपाल का आभार जताया। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष समरथ पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, फैजान खान, गोपाल गुप्ता, सीमा यादव, मुईन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed