{"_id":"5cbf6e08bdec221456013cf4","slug":"155604948419dehat-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता, नीति व नेतृत्व विहीन है गठबंधन : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता, नीति व नेतृत्व विहीन है गठबंधन : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/ पुखरायां। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। जबकि, गठबंधन के पास न नीति, न नेता और न ही नेतृत्व है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जालौन संसदीय क्षेत्र के पुखरायां में आयोजित जनसभा के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र के पुखरायां स्थित आरएसजीयू पीजी महाविद्यालय मैदान में करीब 3:40 बजे पर जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मैदान में दिखा तो मौजूद कार्यकर्ताओं के जोश का ठिकाना नहीं रहा। मंच पर पहुंचते मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप सिंह वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में करीब 40 मिनट के भाषण में उन्होंने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं विपक्षियों पर भी तीखे व्यंग्य वाण चलाए। उन्होंने कहा कि मोदी को रोकने के लिए दो दलों के बेमेल गठबंधन के पास नेता, नीति व नेतृत्व नहीं है। जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखकर लगता है कि उसका हाथ देशद्रोहियों के साथ है। आतंकवाद, नक्सलवाद के समर्थक नेता देश में भ्रष्टाचार फैलाकर जनता को लूटना चाहते हैं। जबकि मोदी के आतंकवाद को खत्म करने की बात सुनकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को पसीना आता है। केंद्र में पहली सरकार है जिसने साढ़े सात करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिलाकर महिलाओं को धुएं से मुक्त कराया है। शीघ्र ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। कानपुर को मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। कानपुर के चकेरी एयर पोर्ट से उड़ाने चालू करवा दी गई हैं। सभी किसानों के सम्मान निधि, वृद्धा, विकलांग पेंशन उनकी सरकार प्राथमिकता में शामिल रहा है। योग्यतानुसार प्रदेश के युवाओं को दो लाख 25 हजार नौकरियां दी गईं। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, राहुलदेव अग्निहोत्री, राजेश सिंह सेंगर, घनश्याम अनुरागी, गौरीशंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन, विकास मिश्रा, ब्रज किशोर गुप्त, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश सचान, कमल प्रकाश मेहरोत्रा, प्रमोद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्यू