{"_id":"5cbe1235bdec2214222aa1e6","slug":"155596044110-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की गांठ में नहीं है हल्दी: उमाभारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की गांठ में नहीं है हल्दी: उमाभारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/शिवली। चुनाव के दौरान दो पार्टियों के बीच किया गया गठबंधन बेमेल है। अभी तक एक-दूसरे को कोसने वाले साथ निभाने का वादा कर साथ खड़े हैं। यह चुनाव तक ही है क्योंकि गठबंधन की गांठ में हल्दी के स्थान पर जहर बांधा गया है। यह स्वत: चुनाव बाद असर दिखाएगा। यह बात कैबिनेट मंत्री उमाभारती ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गहरा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तेज धूप में कार्यकर्ताओं के जोश को देख धन्यवाद जताते हुए जय घोष के साथ संबोधन शुरू किया। सरकार की नीतियों का बखान करने के साथ ही उन्होंने विपक्षी व पूर्व की सरकार पर तीखे व्यंग्य वाण चलाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो विरोधी विचारों वाले दलों का बेमेल गठबंधन हुआ है। सत्ता के लोभ में हुए इस गठबंधन की गांठ में हल्दी के स्थान पर जहर बांधा गया है, जिसे अपना असर दिखाना ही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान के साथ समझौता करने वाले प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, जिस पर खुद कोर्ट व जनता में फजीहत हो रही है। वहीं स्वयं के चुनाव न लड़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि डेढ़ साल बाद कोई भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच में गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के काम में जुटेंगी, जिसके लिए समय की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, विधायक कैलाश राजपूत, निर्मला संखवार, रामकृपाल भदौरिया, सतीश पाल, निर्मल तिवारी, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।