फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आंधी से तार टूटे, गांवों की बिजली गुल

आंधी से तार टूटे, गांवों की बिजली गुल

Mon, 01 Apr 2019 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आंधी से तार टूटे, गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार रात आई आंधी से कई जगह पेड़ों की डालें टूट गईं और बिजली लाइन में फाल्ट हो गए। इससे ज्यादातर गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार को पूरा दिन ठप रही। बिजली गुल होने से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। घरों में लगे सबमर्सिबल पंप न चलने से लोग पानी के लिए परेशान हुए।

आंधी से सरवनखेड़ा उपकेंद्र, बरौर उपकेंद्र, असेवा उपकेंद्र की लाइनें में फाल्ट हो गए। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार रात करीब 11 बजे कठिका पारेषण केंद्र से लगरथा उपकेन्द्र भोला नगर झींझक पर आने वाली मेन लाइन में कुंतलिया गांव के पास नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे मुंडेरा, सुरासी,मंगलपुर, अकारु,औरंगाबाद, कंचौसी, परजनी, चिरखिरी, बान, शाहपुर समेत करीब 86 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह करीब 10 बजे विद्युत कर्मियों ने लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर सप्लाई बहाल कराई। मंगलपुर के गौरव, औरंगाबाद के दीपक, परजनी के योगेंद्र, लगरथा के नीरज ने बताया की उमस भरी गर्मी में रात भर बिजली न आने से नींद नहीं आई।
विज्ञापन


अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया गिरा पेड़ हटवाकर सप्लाई बहाल करा दी गई है। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार शिवली, शोभन, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, दिलीप नगर, बिकरू, कैलई, केसरी निवादा, सखरेज, हर्दिया नाला, बसेन आदि गांवों की बिजली भी आंधी के साथ ठप्प हो गई। रविवार दोपहर तक बिजली न आने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। पानी के लिए हैंडपंप पर लाइनें लगी रहीं। उपखंड अधिकारी एसके मिश्र ने बताया कि हाइटेंशन लाइन में आंधी के चलते फाल्ट आ गया था। जिसको ठीक किया जा रहा है। आंधी से खेतों में कटी पड़ी लाही की फसल भी बिखर गई और घरों में रखे छप्पर गिर गए। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार धरमपुर विद्युत फीडर की लाइन के तार टूटने से हिसावां, रेवां, अचरौली, कमलापुर, बहादुरपुर, अकना, मकना, धरमपुर, नैपलापुर समेत तीन दर्जन गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। घरों की छतों में रखी टीन की चद्दर उड़कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता आरएस मौर्य ने बताया कि लाइनमैनों को भेजकर तारों को जोड़ा जा रहा है। सरवनखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार गजनेर फीडर की लाइन फाल्ट से जितरौली, सवापुर, डूड़ादेव, भदेसा, कौसम, गजनेर, दिलावलपुर, कठेठी, रघुनाथपुर, कृपारामपुर समेत 18 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। अधिशाषी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और लाइनमैनों को निर्देशित किया गया है कि आंधी आने पर सतर्कता बनाए रखें। फाल्ट ठीक कराकर जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।



रसूलाबाद के तुलसी नगर, रहीम नगर, निराला नगर, लोहिया नगर, कबीर नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, केशव नगर, गौतम बुद्ध नगर, विकास नगर समेत 13 मोहल्लों की बिजली गुल रही। राजेश, महेश, रामसजीवन आदि ने बताया किरात में अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार सिंह, एसडीओ अमित श्रीवास्तव, जेई योगेंद्र यादव के फोन नहीं उठे। संविदा लाइन मैन लल्ला उर्फ राशिद ने बताया कि बिल्हौर रसूलाबाद लाइन में फाल्ट से हो गया था। सुबह ठीक होने के बाद 8 बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।




आंधी से तार टूटे, गांवों की बिजली गुल
बिजली आपूर्ति न होने से पानी के लिए परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या31एकेबीपी07- शिवली रसूलाबाद रोड पर आंधी से गिरा पेड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed