{"_id":"5c97e4b8bdec2213fd2996e9","slug":"15534584451-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ बने स्कूलों में मतदान से पहले बिजली पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ बने स्कूलों में मतदान से पहले बिजली पहुंचेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र और बूथ बनाए गए क्षेत्र के सभी प्राथमिक, जूनियर विद्यालयों तक जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग के अफसर दिनरात एक करके पोलिंग बूथों तक बिजली पहुंचाने में जुटे हैं। बता दें कि बिल्हौर ब्लॉक में 205, ककवन 90, शिवराजपुर में 185 और चौबेपुर ब्लाक में 192 प्राथमिक और जूनियर विद्यालय हैं। जहां बिजली विभाग के अधिकारियों ने बीईओ से बिजली विहीन स्कूलों की सूची मांगी है।
रविवार को बिजली विभाग के एसडीओ विद्युत कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में विभाग द्वारा सभी परिषदीय स्कूलों खास तौर पर पोलिंग बूथ बने विद्यालयों तक बिजली पहुंचाई गई थी। लापरवाही के कारण लाखों रुपये की बिजली के तार, खंभे और अन्य सामग्री या तो चोरी हो चुकी है या फिर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। विभाग दोबारा से परिषदीय स्कूलों तक बिजली पहुंचाने के लिए 30 लाख रुपये से अधिक का खर्च करेगी।
उन्होंने बताया कि शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, ककवन, बिल्हौर, मकनपुर, अरौल आदि क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों तक बिजली पहुंचाने का काम आलाधिकारियों के निर्देश पर शुरू किया गया है। दो सप्ताह में सभी विद्यालयों तक बिजली पहुंच जाएगी। विभाग स्कूलों तक बिजली पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है। जबकि विद्यालय में विद्युत संबंधी कार्य शिक्षा विभाग द्वारा कराया जाएगा। बिल्हौर खंड शिक्षाधिकारी अमर नाथ वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से विद्युत अफसरों और निर्वाचन अधिकारियों को बिना बिजली वाले स्कूलों और मतदान केंद्रों की सूची सौंप दी गई है।
विज्ञापन
बूथ बने स्कूलों में मतदान से पहले बिजली पहुंचेगी
- 30 लाख रुपये से स्कूलों में विद्युतीकरण कार्य होगा
- विद्युत उपकेंद्र बिल्हौर के बिजली अधिकारी सक्रिय हुए
अमर उजाला ब्यूरो