फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फैक्टरी में ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत

फैक्टरी में ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत

Tue, 12 Mar 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में केमिकल की फैक्टरी में सोमवार को ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत हो गई। धमाके में टिनशेड उड़ गया और आसपास खलबली मच गई। हादसे के बाद फैक्टरी प्रबंधन भाग निकले।

जैनपुर स्थित करन इंटरप्राइजेज केमिकल फैक्टरी में कलर बनाया जाता है। सोमवार दोपहर करीब 20 मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान तेज धमाके के साथ ब्वायलर फट गया। ब्वायलर के पास काम कर रहा गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर निवासी वीरेंद्र यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास खलबली मच गई। सूचना पर थाना पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे घायल मजदूर को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद फैक्टरी संचालक भाग निकला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्व स्वरूप बनर्जी ने बताया की विभाग ने फैक्टरी ने फायर ब्रिगेड से एनओसी नहीं ली गई है। मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ लंच का समय था। इससे ज्यादातर मजदूर बाहर थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि फैक्टरी संचालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फैक्टरी में ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत
फायर ब्रिगेड की एनओसी के बिना चल रही थी फैक्टरी

फोटो संख्या11एकेबीपी11- ब्वालयर फटने के बाद फैक्टरी का निरीक्षण करते तहसीलदार
फोटो संख्या11एकेबीपी12 व13- धमाके बाद मौके पर पड़ा मलबा
फोटो संख्या11एकेबीपी14- ब्वायलर फटने के धमाके से फैक्टरी की टूटी दीवार
फोटो संख्या11एकेबीपी16- धमाके से उड़ी फैक्टरी की टीन शेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed