फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चौथे दिन जांचीं गईं 33 हजार कॉपियां

चौथे दिन जांचीं गईं 33 हजार कॉपियां

Tue, 12 Mar 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन जांचीं गईं 33 हजार कॉपियां

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए चार विषयों के परीक्षकों का टोटा अभी भी बरकरार है। जिससे समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने पर बादल मंडरा रहे हैं। वैसे अस्थायी परीक्षक बनाकर इस कार्य को पूरा करने के लिए केंद्र के उप नियंत्रक सजग दिख रहे हैं। सोमवार को जिले के दो केंद्रों में 33 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया।

अकबरपुर इंटर कालेज में हाई स्कूल व पुखराया के राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटर मीडियट की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। चार दिन बीत जाने के बाद भी परिषद कार्यालय से आवंटित डिप्टी हेड व परीक्षक केंद्रों पर कार्य भार ग्रहण करने नहीं पहुंचे हैं। जिससे समय सीमा के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरे होने पर आशंकाओं के बादल मंडराने लगे हैं। अकबरपुर केंद्र के उपनियंत्रक भारत सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार को 68डीएचई, 365 परीक्षकों ने 22456 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


अभी भी केंद्र में 181175 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित होना शेष है, जिसमें हिंदी की लगभग 50 हजार, अंग्रेजी की 28 हजार, गृह विज्ञान की 19090 व सामाजिक विज्ञान की 34158 उत्तर पुस्तिकाएं बाकी हैं। इन विषयों के लिए डिप्टी हेड व परीक्षक खोजे नहीं मिल रहे हैं। वैसे केंद्र के उप नियंत्रकों ने अस्थायी परीक्षक बनाने के काम शुरू कर दिया है। वहीं पुखरायां के राजकीय बालिका इंटर कालेज की उपनियंत्रक रति वर्मा ने बताया कि केंद्र पर 35 डीएचई व 220 परीक्षकों ने 11163 उत्तर पुस्तिकाएं जांची है। मूल्यांकन की रफ्तार धीरे धीरे गति पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर पुस्तिकाओं व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की खबर सुन शिक्षकों के चेहरे खिल उठे हैं। शिक्षक संगठनों की ओर से काफी समय से पारिश्रमिक दर बढ़ाए जाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। बीते 9 मार्च को शिक्षक संगठनों से अलग अलग डिप्टी सीएम की वार्ता हुई थी, जिसमें चंदेल गुट, पांडेय गुट व वित्त विहीन शिक्षक महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायकों ने पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की मांग रखी थी, जिसपर शासन ने मोहर लगा दी है। पारिश्रमिक दर बढ़ने पर अमर सिंह सचान, अनिल सिंह, वीरभान सिंह, केशव सिंह, प्रशांत कटियार, धुव्र कांत, सुशील कुमार, जयराम बाबू, कमलेश पांडेय, सुरेश मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर की है।



चौथे दिन जांचीं गईं 33 हजार कॉपियां
मूल्यांकन केंद्रों पर डिप्टी हेड व परीक्षकों की कमी से काम धीमा
क्रासर
हाईस्कूल की हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान की कॉपियों का अंबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed